Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में भेदभाव का आरोप, जानें पूरा मामला

REPORT TIMES

राजस्थान में राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक शुरू हो गई है। लेकिन इनमें रेफरी द्वारा भेदभाव के आरोप भी लगाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में आया है। करौली जिले टोडाभीम क्षेत्र में राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक के खेल इन दिनों खेले जा रहे हैं। जिसमें हर ग्राम पंचायत की टीमों ने हिस्सा लिया। जिनमें  कबड्डी शूटिंग बॉल वॉलीबॉल क्रिकेट हॉकी जैसे खेलों को इस में रखा गया। लेकिन ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में टीमों के साथ रेफरी द्वारा भेदभाव के आरोप लगे हैं। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि स्थानीय टीमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण टीमों को बाहर किया जा रहा है। खेल को खेल की भावना से नहीं अपने पराए की भावना से खेला जा रहा है। जहां राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेला जा रहा है। वहां स्थानीय शिक्षकों का दबाव है। वहीं स्थानीय शिक्षक इसमें अपनी मनमानी कर रहे हैं।

12 से 16 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं

उल्लेखनीय है 29 अगस्त को खेल दिवस पर चार दिन तक जिले की 344 ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें जिले में 1,20,910 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इसमें युवा, बुजुर्ग,महिला वर्ग ने काफी रूचि दिखाई थी।  12 से 16 सितंबर तक ब्लॉक स्तर,22 से 25 सितंबर तक जिला स्तर और 2 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश स्तर पर यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

हर साल होगा खेलों का आयोजन

आपको बता दें खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान में पहली बार राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक चार चरणों में आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के पहले चरण की अपार सफलता के बाद अब खेल विभाग की ओर से इन खेलों को हर साल करवाने साथ ही खिलाड़ियों की संख्या 1 करोड़ और खेलों की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 करने की का ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया गया है.

Related posts

तोखा का बास में हुआ पूर्व प्रधान का स्वागत-अभिनंदन

Report Times

6 दिन से बोरवेल में फंसी चेतना, मां की मार्मिक अपील

Report Times

Breaking News Today 31 March: सोनिया गांधी ने उठाया मनरेगा का मुद्दा, कहा- बजट में कटौती से श्रमिकों के भुगतान पर पड़ रहा असर

Report Times

Leave a Comment