Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

राज्य में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार- नेहरा  पीसीसी सदस्य बनने पर पूर्व प्रधान नेहरा का अभिनंदन 

 REPORT TIMES
चिड़ावा‌। पुरानी तहसील रोड पर शिव मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने पर पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा का अभिनंदन किया गया। पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शीशराम हलवाई, शिक्षक नेता द्वारकाप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, पूर्व उप प्रधान उमराव सिंह डांगी व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार थे। कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य शेर सिंह नेहरा ने कहा कि प्रदेशभर में नए सदस्य बनाने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा खासकर सूरजगढ़ व पिलानी विधानसभा क्षेत्र में हम कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़े अंतर से जीत दर्ज होगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस आदि की कीमतें बढ़ाकर महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है।
आवश्यक वस्तुएं भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। देश में जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है तथा इससे छुटकारा पाना चाहती है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य नेहरा का साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा नगरदेव परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की फोटो भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन युवा व्यवसायी मुकेश गढ़वाल ने किया। इस मौके पर सरपंच ईश्वर सिंह पूनिया, पूर्व सरपंच सुभाष झाझड़िया, पंचायत समिति सदस्य सुबे सिंह भटैया झेरली, अमर सिंह खुड़िया, पंचायत समिति सदस्य शीशराम, अर्जुन सिंह, रघुवीर सिंह डैला, हनुमान पचार, प्रकाश गुर्जर, विजेंद्र नूनिया, नरहड़ सरपंच जयसिंह गढ़वाल, हरदयाल सिंह, कमल सिंह डूलानिया, रघुवीर सिंह शेखावत झेरली, पूर्व सरपंच बलबीर धनखड़ घूमनसर, पुरुषोत्तम झेरली, महेंद्र रणवा, महेश पूनिया, चरण सिंह पूनिया, संदीप भटैया झेरली, विक्रम सिंह, शंकर सिंह, हवा सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंद्र सिंह पीपली, सुभाष डूडी डूलानिया, विकास रायला, अर्जुन सिंह घरडू, राजकुमार डैला, संदीप जाखड़, रतन चौधरी, रामसिंह नूनिया, पिलानी पालिका पार्षद राजू फोरमैन, जाखोद के पूर्व सरपंच राजकरण, बंटी पारीक, पिलानी पार्षद फूलसिंह सैनी, अगवाना सरपंच प्रतिनिधि चरण सिंह, अमीलाल देवरोड़, कासनी के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह राव, सेही कलां के पूर्व सरपंच शीशराम, जाखोड़ा सरपंच हवा सिंह यादव, बदनगढ़ सरपंच विजेंद्र सिंह, खुड़िया सरपंच अशोक पूनिया, जीणी सरपंच अमीलाल, अजीज खां मंड्रेला आदि ने पीसीसी सदस्य नेहरा का माला पहनाकर स्वागत किया।

Related posts

सीआईएसएफ की SI, राजस्थान के सीकर की बेटी गीता सामोता ने किया एवरेस्ट फतह, तिरंगा लहराया

Report Times

कर्नाटक के बाद अब राजस्थान के स्कूलों में हिजाब पर बवाल, क्या बैन करेगी बीजेपी सरकार?

Report Times

अशोक गहलोत के 6 संकटमोचन, जिनकी वजह से बच गई राजस्थान की सरकार

Report Times

Leave a Comment