Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अशोक गहलोत ने बुलाई विधायकों की मीटिंग, अध्यक्ष चुनाव से पहले जमा रहे फील्डिंग

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कमर कसते दिखाई दे रहे हैं।  गहलोत ने आज देर रात राजस्थान के सभी कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि अध्यक्ष चुनाव से पहले वह फील्डिंग जमाने में लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों को नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके बाद 10 मुख्यमंत्री गहलोत विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

अध्यक्ष पद पर नजर, सीएम पद की चिंता
माना जा रहा है कि विधायकों के साथ मीटिंग में अशोक गहलोत अपने अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के साथ-साथ राजस्थान में सियासी भविष्य पर भी बात कर सकते हैं। कांग्रेस परिवार के करीबी माने जाने वाले गहलोत अध्यक्ष पद चुनाव की तैयारियों में तो जुटे हैं। साथ ही उनकी एक बड़ी चिंता राजस्थान को लेकर भी है कि कहीं उनके यहां से हटते ही सचिन पायलट का कद बड़ा न कर दिया जाए। ऐसे में वह राजस्थान कांग्रेस के विधायकों को अपने भरोसे में लेकर भविष्य की दिशा तय करने के बारे में फैसला ले सकते हैं। बता दें कि सचिन पायलट पहले ही दिल्ली में मीटिंग कर चुके हैं।

शशि थरूर से होगा मुकाबला?
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव की तारीखें करीब आने के साथ अशोक गहलोत की सक्रियता काफी मायने रखती है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। कल शशि थरूर ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान सोनिया ने स्पष्ट कर दिया था कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से होंगे। पार्टी ऑफिशियल कैंडिडेट नहीं उतारेगी।

19 अक्टूबर को आएगा परिणाम
गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। अगर अध्यक्ष पद के लिए दो या उससे ज्यादा उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया जाता है तो 17 अक्बूटर को मतदान होगा। 19 अक्टूबर को कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव का परिणाम सामने आ जाएगा।

Related posts

नेपाल : पीएम केपी शर्मा ओली के हाथ से खिसक सकती है सत्ता

Report Times

जयपुर में जून अंत तक एलिवेटेड रोड पर चलेगा ट्रैफिक:हवा सड़क पर बन रही एलिवेटेड का काम पूरा करने में एक महीने और लगेंगे

Report Times

उद्धव ने इस्तीफा देते वक्त MVA के सहयोगियों को बताया तक नहीं, पवार के बयान से फिर विपक्ष हैरान

Report Times

Leave a Comment