Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजस्थानविरोध प्रदर्शन

अपहरण के बाद दलित युवक की हत्या से आक्रोश, परिजनों ने शव लेने से इनकार कर किया प्रदर्शन; पुलिस बल तैनात

REPORT TIMES

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में एक दलित युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क पर संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक के शव पर चोटों के कई निशान भी मिले। घटना बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार को सामने आई। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और समाज के लोग एकत्रित हुए और विरोध प्रर्दशित करते हुए शव लेने से मना कर दिया। कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान ने मामले की पुष्ठि की।

सोमवार को हुआ था अपहरण

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा युवक, जिसकी पहचान 32-वर्षीय तगाराम मेघवाल के रूप में की गयी, का अपहरण कर लिया गया। मंगलवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में तगाराम का शव मिला। मृतक के हाथ-पैर बांधे हुए थे। मृतक के शव पर चोटों के कई निशान थे। बताया गया कि तगाराम का अपहरण उस समय किया गया, जब वह बैंक से वापस लौट रहा था। वगताराम पटेल और कुछ अन्य लोगों पर तगाराम के अपहरण का आरोप है।

ड्राईवर का काम करता था तगाराम

पुलिस ने बताया कि मृतक तगाराम कल्याणपुर में ट्रक ड्राइविंग व चारा सप्लाई का काम करता था। उसके घर में बुजुर्ग माता-पिता और भाई, पत्नी व 3 बच्चे हैं। युवक के भाई की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में घर में कमाने वाला वह इकलौता व्यक्ति था

समझाइश का दौर जारी

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रर्दशनकारियों से समझाइश कर रहे थे। आस-पास के थानों की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है। इस बीच डॉग स्कवॉयड की मदद से पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी थी।

Related posts

अजमेर दरगाह विवाद पर बोले जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला

Report Times

श्री कृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा नजदीक राजकला कंपलेक्स के पास स्थित केंद्र में हर्षोल्लास के साथ धन्वंतरी जयंती मनाई

Report Times

राजस्थान: भाजपा सांसद हेगड़े के बयान पर बवाल, एनएसयूआई के विरोध पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Report Times

Leave a Comment