Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

जयपुर में जून अंत तक एलिवेटेड रोड पर चलेगा ट्रैफिक:हवा सड़क पर बन रही एलिवेटेड का काम पूरा करने में एक महीने और लगेंगे

reporttimes

जयपुर में हवा सड़क पर बन रही एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक चलने में अभी एक महीने का समय और लगेगा। काम पूरा करने की 31 मई डेडलाइन पर भी प्रोजेक्ट पूरा न होते देख जेडीए ने इसे अब जून अंत तक पूरा करने की नई डेडलाइन तय की है। अभी इस एलिवेटेड रोड पर तीन पोइंट्स पर काम बाकी है।

जेडीसी रवि जैन की माने तो इन तीन पोइंट्स पर काम 15 जून तक पूरा कर लेंगे। काम पूरा होने के बाद करीब 10-12 दिन तक लोड टेस्ट किया जाएगा। उसके बाद इसे ट्रैफिक मूवमेंट के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एलिवेटेड रोड को अजमेर रोड एलिवेटेड रोड से कनेक्ट करने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद यहां से गुजरने वाली गाड़ियां बिना रूके अम्बेडकर सर्किल से अजमेर रोड सोडाला मंडी तक पहुंच सकेंगी।

इसलिए समय पर नहीं हुआ काम
जेडीसी की माने तो काम में देरी होने के पीछे कारण ट्रैफिक की क्लीयरेंस नहीं मिलना है। अजमेर रोड महापुरा से एलिवेटेड के स्पान बड़े ट्रैलर में लोड करके कंस्ट्रक्शन साइट पर लाया जाता है, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस से मंजूरी केवल नाइट में 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही मिलती है। इस बीच जितने स्पान आ पाते है उन्हें ही लगाया जाता है। साथ ही राममंदिर सर्किल और सोडाला तिराहे पर भी ट्रैफिक मूवमेंट रहने से समस्या आती है, जिसके कारण काम नहीं हो पाता।

22 गोदाम से हटेगा सर्किल, बनेगा ट्रैफिक लाइट जंक्शन
इस एलिवेटेड के पूरा होने के साथ ही 22 गोदाम पर बने सर्किल (एमजीएफ मॉल के सामने) को हटाया जाएगा। इसके लिए मौके पर काम शुरू कर दिया है। यहां कुछ समय के लिए ट्रैफिक लाइट जंक्शन बनाया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि ट्रैफिक मूवमेंट ठीक से हो रहा है या नहीं। अगर एक्सीडेंट होने की आशंका ज्यादा रहती है तो इसे वापस सर्किल के रूप में डवलप किया जाएगा।

Related posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉयफ्रेंड ने होटल में की आत्महत्या

Report Times

निर्मला का मिडिल क्लास पर फोकस, 12 नहीं 12.75 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री

Report Times

थोड़ा सा सीक्रेट हमें भी रखने दो यार, प्लेइंग XI के सवाल पर रोहित शर्मा का मजेदार जवाब

Report Times

Leave a Comment