Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मशुभारंभस्पेशल

महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकली, विप्र समाज ने भी किया स्वागत

REPORT TIMES
चिड़ावा।महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर चिड़ावा में अग्रवाल जन कल्याण समिति की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत आज कस्बे में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र के निशानों और बाइक रैली और महिलाओं ने निशानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भी रथ पर सजाई गई । निशान शोभायात्रा महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, पूनिया कॉम्प्लेक्स, राजकला कॉम्पलेक्स, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल पहुंची। यहां पर ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
संस्थान अध्यक्ष राजन सहल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने अग्रवाल जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष के एम मोदी और अग्रवाल संस्थान के सदस्यों को महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। बैंड बाजे व डीजे की मधुर भजनों की धुन के मध्य यात्रा कल्याण राय मंदिर के पास पहुंची। यहां संजय मिष्ठान भंडार की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर 51किलो से अधिक का केक काटा गया। सभी में बधाई बांटी गई। इसके बाद शोभायात्रा कल्याण राय मंदिर के परिक्रमा कर गौशाला रोड होते हुए भगवान परशुराम मार्ग स्थित महाराजा अग्रसेन धाम पहुंचकर विसर्जित हुई। इस दौरान अग्रवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष के एम मोदी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अनुज भगेरिया, राहुल सुलतानिया, रोहित सुलतानिया,  बैजनाथ मोदी, राजेश वेद, महेंद्र मोदी, सरिता सिंघल, अनिता मोदी, इंद्र सूरजगढिया, मुकेश गाड़ोदिया, अमित गोयल, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या अग्रबन्धु मौजूद रहे।

Related posts

शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी और बेटी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

Report Times

नॉर्थ दिल्ली में बनेगा 680 मीटर लंबा 6 लेन फ्लाईओवर

Report Times

Chhattisgarh: वोटिंग से पहले कांकेर में बड़ा मुठभेड़, टॉप कमांडर सहित 18 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

Report Times

Leave a Comment