Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

कन्हैयालाल हत्याकांड: सीएम गहलोत ने चश्मदीद राजकुमार शर्मा की पत्नी से वीडिया कॉल पर बात की

REPORT TIMES 

कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य चश्मदीद राजकुमार शर्मा के ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी पुष्पा से रात करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बातचीत की और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं। किसी तरह की परेशानी होने पर आप मुझसे बात कर सकती हैं। बहरहाल सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक राजकुमार शर्मा को होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार सुबह चैकअप किया है। ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने की कोशिश की जा रही है।

राजकुमार शर्मा की पत्नी के भाई नरेंद्र नागदा ने बताया कि ऑपरेशन सफल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अिधकारियों ने वीडियो कॉल के जरिये तबीयत के बारे में डिटेल से जानकारी दी। अस्पताल में ही डॉक्टरों से बातचीत करते वक्त गहलोत ने राजकुमार शर्मा की पत्नी पुष्पा से भी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

शनिवार को हुआ था शर्मा को ब्रेन हेमरेज
आपको बता दें कि शनिवार को राजकुमार शर्मा को ब्रेन हेमरेज हुआ था। इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उदयपुर से लेकर जयपुर तक हड़कंप मच गया। ब्रेन स्ट्राक से 75 प्रतिशत ब्रेन डेमेज हो चुका था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद मॉनिटरिंग की और डॉक्टरों की टीम का तत्काल उदयपुर के लिए रवाना किया।

28 जून को हुई थी कन्हैयालाल की हत्या
इसी साल 28 जून को मुस्लिम कट्‌टरपंथी रियाज मोहम्मद अत्तारी व मोहम्मद गौस ने टेलर कन्हैयालाल की जघन्य हत्या कर दी थी। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर पर की गई टिप्पणी का समर्थन करने के विरोध में कन्हैयालाल की हत्या की गई थी। इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जो न्यायिक अभिरक्षा में है। राजकुमार शर्मा भी इस मामले में चश्मदीद गवाह है।

Related posts

RSU नर्सिंग परीक्षा में बड़ा खेल, दो गिरफ्तार, आखिर कौन है मास्टरमाइंड?

Report Times

अगर आप नौकरी करते हैं तो ऐसे में दिनभर की थकान की वजह से एक साथ 5 से 6 घंटे पढ़ पाना मुश्किल होता है। ऐसे में यूपीएससी की तैयारी के लिए पढ़ाई को दो हिस्सों में बांट लें। आप सुबह 2 से 3 घंटे पढ़ाई करें और बाकी पढ़ाई शाम को पूरी करें। पढ़ाई के बीच ब्रेक लेना जरूरी पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेना जरूरी होता है। फिर 25 मिनट की पढ़ाई के बाद आपको पांच मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आपको थकान नहीं होगी और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वीकेंड पर आप 8 से 10 घंटे तक पढ़ सकते हैं।

Report Times

दो नाबालिग को कराया बाल श्रम से मुक्त : झुंझुनूं के बाल कल्याण विभाग ने की कार्रवाई

Report Times

Leave a Comment