Report Times
latestOtherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

उत्तराखंड में हिमस्खलन से बड़ी आफत, 28 पर्वतारोही फंसे, 2 की मौत; बचाव के लिए ऑपरेशन

REPORT TIMES 

केदारनाथ के बाद अब उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की वजह से पर्वतारोहण ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षार्थी बर्फ के पहाड़ पर फंस गए हैं। द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन के बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है। चिंता की बात है कि हादसे में दो प्रशिक्षार्थिों की मौत भी हो गई है।

बर्फ के पहाड़ पर फंसे प्रशिक्षार्थियों को बचाने के लिए देहरादून से एसडीआरएफ की टीमें भेजी गईं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की मदद मांगी है। सीएम धामी ने फंसे प्रशिक्षार्थियों के लिए सेना की मदद के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,  सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे। जिसमे 29 लोग एवलांच की चपेट में आये हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, 21 लोगों का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। रेस्क्यू के लिए हैली कि मदद ली जा रही है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि हिमस्खलन की वजह से फंसे प्रशिक्षार्थियों को बचाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मालूम हो कि सिंह आज से दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। वह चमोली जिले स्थित माणा और औली में जाकर चीन बॉर्डर पर सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे।

Related posts

किडनी केस में महिला की मौत, झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन: रैली निकाली, बॉडी लेने से इनकार; परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग

Report Times

नंबर सेव नहीं होने पर भी फोन में सब कॉल आएंगी WhatsApp पर, ये ट्रिक है कमाल

Report Times

Shilpa Shetty ने बताया बोरिंग योगासन को कैसे बनाएं मजेदार

Report Times

Leave a Comment