Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मव्यापारिक खबरस्पेशल

दिवाली से पहले सब्जियों ने बिगाड़ा आम-आदमी का बजट, टमाटर ₹50 के पार; बैगन का भी भाव ₹80 हुआ

REPORT TIMES

देश में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है। पहले दशहरा और अब लोग दिवाली (Diwali 2022), छठ पूजा (Chath Puja 2022) की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में सब्जियों (Vegetables Price) ने आम-आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। टमाटर की कीमतें 50 रुपये प्रति किलो को पार कर गई हैं। तो वहीं, एक किलो बैगन 80 रुपये में बिक रहा है।

नोएडा के सफल स्टोर में आलू 18 से 22 रुपये प्रति किलोग्राम, फूल गोभी 98 रुपये प्रति किलोग्राम, बैगन 45 रुपये प्रति किलोग्राम और टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, खुदरा विक्रेता नोएडा में आलू 25 से 30 रुपये, फूलगोभी 100 रुपये, लौकी 80 से 90 रुपये, बैगन 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बेच रहे हैं। खुदरा बाजार में एक किलो टमाटर 54 रुपये में बिक रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? 

कीमतों में हो रहे इजाफे की बड़ी वजह बारिश है। हाल के कुछ दिनों में उत्तर भारत में जमकर बारिश हुई है। इस वजह से मंडियों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा माल ढुआई में लगी गाड़ियों ने किराया बढ़ा दिया है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।

Related posts

कांग्रेस के मनीष तिवारी ने अग्निपथ पर राजनाथ सिंह को लिखे विपक्ष के पत्र पर हस्ताक्षर नहीं

Report Times

गर्मियों में इस आसान रेसिपी से बनाएं अलसी का रायता, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

Report Times

चिड़ावा : शौकीन सेठ दुलीचन्द ने कराई थी कुएं के पास शिवालय की स्थापना

Report Times

Leave a Comment