Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

महेश बसावतिया ने श्री श्याम बाबा दरबार देलसर में लगाई धोक

REPORT TIMES

झुंझुनूं वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश प्रमुख महामंत्री व भाजपा नेता महेश बसावतिया ने आज देलसर धाम बाबा श्याम के दरबार में पूजा अर्चना कर माथा टेका व प्रदेश में खुशहाली के साथ गौवंश में फैली लंपी संक्रमण से निजात के लिए उनकी पुकार सुनने को लेकर कामना की । इस अवसर पर देलसर धाम के महंत ने श्याम दरबार में बसावतिया को दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत किया । मंहत रोशन दास ने बताया कि करीब 125 साल पहले श्याम भक्त शिरोमणि चेतराम जी महाराज रात्रि दो बजे बाबा की ज्योत लेकर खाटू धाम से देलसर पहुंचे थे।

यहां बाबा की पूजा अर्चना के साथ ही अंखड ज्योत की भी पूजा अर्चना होती है । इस धाम में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है बाबा उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं क्योंकि बाबा तो हारे के सहारे है । महेश बसावतिया ने बताया कि 9 नवम्बर देव उठनी एकादशी को देलसर धाम में बाबा के भव्य श्रृंगार के साथ ही दिल्ली हल्दि राम के व्यापारी द्वारा 56 भोग का प्रसाद बाबा को अर्पित किया जाएगा व आलौकिक सजावट के साथ मंदिर प्रांगण में भव्य आयोजन व भंडारा लगेगा। इस अवसर पर देलसर धाम के महंत रोशन दास जी, पुजारी अरूण शर्मा, कुंदन, कनक, शोजल शर्मा व बहिन शारदा देवी उपस्थित थीं ।

Related posts

‘ऑपरेशन स‍िंदूर’ के बाद राजस्‍थान में अलर्ट, बॉर्डर एर‍िया में स्‍कूल बंद; जोधपुर एयरपोर्ट की सभी फ्लाइट रद्द

Report Times

भैरोंसिंह शेखावत के जरिए BJP का राजपूतों पर निशाना! 2018 में झेलनी पड़ी थी नाराजगी, 32 सीटों पर मिली हार

Report Times

राजस्थान: सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर, अब आपको चुकाने होंगे मात्र इतने रुपये

Report Times

Leave a Comment