Report Times
latestOtherकर्नाटकटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

राहुल गांधी का बड़ा बयान ! बेरोजगार भारत कैसा भारत

REPORT TIMES

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि देश के लोग ऐसे ‘भारत’ को बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं, जहां लाखों युवा बेरोजगार हैं और बड़ी संख्या में लोग बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। कर्नाटक में स्थित हर्तिकोटे गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उस नफरत, हिंसा और गुस्से से लड़ने के लिए है, जिसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  इस देश में फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के लिए यह संदेश है कि भारत का बंटवारा नहीं होगा, भारत एकजुट होकर खड़ा रहेगा और यह संदेश इस यात्रा में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, क्योंकि इस यात्रा में हिंसा, नफरत और गुस्से के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम ऐसे भारत को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं जहां करोड़ों युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकती। हम ऐसे भारत को बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं, जहां करोड़ों लोग बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबे हों।’’ किसानों और महिलाओं की कथित दुर्दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे भारत को बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं, जहां कुछ लोगों को अपनी इच्छानुसार कुछ भी चुराने का अधिकार हो और शेष भारत भूखा हो और शेष भारत के पास नौकरी न हो।’’

Related posts

भाजपा मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को चुनाव के लिए अयोग्य घोषित करने के लिए निर्वाचन आयोग से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Report Times

रिटायर्ड फौजी ने पत्नी के सामने ही रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया

Report Times

राजस्थान में पुलिस जीप के पीछे कुर्सी क्यों?

Report Times

Leave a Comment