Report Times
latestOtherउदयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के BJP सांसद की हैं दो पत्नियां, करवाचौथ पर दोनों ने पति के लिए रखा व्रत

REPORT TIMES

बीते गुरुवार को करवाचौथ पूरे देश ने मनाया लेकिन राजस्थान के उदयपुर से भाजपा सांसद अर्जुनलाल मीणा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दरअसल बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। सांसद अर्जुनलाल मीणा की दोनों पत्नियां आपस में बहन हैं। एक पत्नी का नाम राजकुमारी है जबकि दूसरी पत्नी का नाम मीनाक्षी है।

एक टीचर, दूसरी हैं गैस एजेंसी की मालकिन

भाजपा सांसद की पत्नियों के पेशे अलग-अलग हैं। राजकुमारी एक टीचर हैं वहीं मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं। करवाचौथ के दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ पर्व मनाते हुए सांसद मीणा की फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सांसद अर्जुनलाल मीणा अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मना रहे हैं।

2014 में भी बने थे सांसद

अर्जुनलाल मीणा राजस्थान के 25 सांसदों में से एक हैं। 2014 की मोदी लहर में भी वो सांसद चुने गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर उदयपुर की जनता ने मीणा को चुनकर संसद पहुंचाया है।

कब मनाया जाता है करवाचौथ

इस बार 13 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व था। इसदिन हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए बिना पानी के दिन भर व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपने पति की पूजा करती हैं। करवाचौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

Related posts

10 हजार किमी यात्रा और 300 धार्मिक स्थलों का संगम, गुजरात में ‘तपोभूमि’ पुस्तक का विमोचन

Report Times

सडक़ों पर करवाया पानी का छिड़काव

Report Times

बंबीहा गैंग के बिजनेस मॉडल का खुलासा, खालिस्तानी आतंकियों के लिए गरीबों से करते थे वसूली

Report Times

Leave a Comment