Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘वसुंधरा के साथ BJP अन्याय कर रही है’, अशोक गहलोत का वसुंधरा राजे पर निशाना

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ चर्चा में बने रहने के लिए बोलती है। बीजेपी उनके साथ अन्याय कर रही है। वसुंधरा राजे के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। उन्हें मिलने तक का अपाॅइंटमेंट तक नहीं दिया जाता है। इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि राजस्थान बीजेपी विभिन्न गुटों ेमें बंटी हुई है। मेरे पास पूरी रिपोर्ट है।

वसुंधरा राजे ने बीकानेर में बोला था हमला 

बता दें, वसुंधरा राजे ने हाल ही में बीकानेर में आयोजित जनसभा में गहलोत सरकार पर निशाना साधा था। राजे ने कहा कि राजस्थान में कुर्सी की लड़ाई में आम जनता पिस रही है। पिछले दो साल से यही सिलसिला चल रहा है। राजस्थान में किसान, युवा और बेरोजगार परेशान है। युवा पलायन कर रहे हैं। लेकिन गहलोत सरकार रोजगार की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। बेमौमस बारिश से किसानों की फसल नुकसान पर राज्य सरकार की उदानीसना पर राजे ने निशाना साधा था।

बीजेपी में दी गुटबाजी को हवा 

सीएम गहलोत ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी में कई गुट बने हुए है। पूरी रिपोर्ट मेरे पास है। वसुंधरा राजे की अनदेखी हो रही है। इसलिए राजे सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रही है। सीएम गहलोत ने कहा की बीजेपी नेता वसुंधरा राजे से दूरी बनाए रखे हुए है। बता दें, वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा से पार्टी संगठन ने दूरी बना ली थी। सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे पर निशाना साधकर एक बार फिर बीजेपी में गुटबाजी को हवा दे दी है।

 

Related posts

जम्मू-कश्मीर में तैनात झुंझुनूं का जवान शहीद, PAK से तनाव पर 15 दिन पहले कैंसिल हुई थी छुट्टी

Report Times

उपराष्ट्रपति की एंट्री से राजस्थान चुनाव में हलचल, धनखड़ के दौरों से क्यों परेशान हो गए गहलोत?

Report Times

अनलॉक 2 : राजस्थान सरकार की गाइडलाइंस जारी

Report Times

Leave a Comment