Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

सचिन पायलट बोले, राजस्थान में हमारा एक इश्यू है, सरकार बनाते है, फिर हार जाते हैं

REPORT TIMES

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एआईसीसी में मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान को लेकर हमारा एक इश्यू है कि हम चुनाव कैसे जीते। 2023 के अंदर विधानसभा के चुनाव है। हर बार हम राजस्थान में सरकार बनाते हैं, लेकिन फिर हार जाते हैं।  इस बार हम लोगों ने प्रण लिया है। हम सब मिलकर काम करेंगे। 2023 में कांग्रेस की सरकार दोबारा बने। इसके लिए जो कदम उठाने है, एआईसीसी उसमें पहल कर रही है। हम लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। मेरा ध्येय है कि 12 महीने बाद हम लोग राजस्थान के लोगों को विश्वास जीत पाएंगे ।

भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोकतंत्र मजबूत

वोटिंग में लोगों का उत्साह लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में लोकतंत्र का अहम स्थान है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लोकतंत्र को मजूबत करने के लिए निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोकतंत्र मजबूत किया जा रहा है। भारत के लोगों को संविधान की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। राहुल गांधी ने जो बीड़ा उठाया है। हम सब उनके साथ है। पायलट ने कहा कि अपने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। निष्पक्ष,पारदर्शी व्यवस्था से चुनाव का समर्थन किया। दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। कांग्रेस पार्टी के पूरे देश भर में 9 हजार डेलीगेट्स है। अपनी इच्छा से और गोपनीय तरीके से मतदान किया है।  जो व्यक्ति जीत कर जाएगा। वह नया कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा, लेकिन यह आपसी प्रतिस्पर्धा है। इससे संगठन को और पार्टी को मजबूती मिलेगी।

मिलकर काम करेंगे

सचिन पायलट ने कहा कि जो भी व्यक्ति जीतकर आएगा। उसके साथ पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। सोनिया गांधी ने जो संकल्प लिया था, चुनाव करवाने का, वह आज पूरा हो रहा है। उदयपुर घोषणा पत्र को सभी लोग मन से मान चुके हैं। उसे लागू करने के बात कर चुके हैं। मुझे लगता है कि लोकतंत्र के लिए, लोकशाही के लिए, गणतंत्र के लिए, राजनीतिक दलों के लिए एक शुभ संकेत है। मैं उम्मीद करता हूं कि बाकि दल भी कांग्रेस पार्टी से प्ररेणा लेकर इस प्रकार के चुनाव कराएंगे।

Related posts

जयपुर : सैनिकों के नाम से ठगी करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Report Times

सैफ अली पर अटैक के 5 अनसुलझे सवाल, पुलिस हटा पाएगी पर्दा?

Report Times

गुलाम नबी आजाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ रखा नाम

Report Times

Leave a Comment