Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

लिज ट्रस के बाद ब्रिटेन का अगला PM कौन, बोरिस जॉनसन पर कितने भारी ऋषि सुनक?

REPORT TIMES

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अब अगला प्रधानमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी में गहरे विभाजन सट्टेबाजों की पसंद भारतीय मूल के ब्रिटिश व पूर्व चांसलर ऋषि सुनक बने हुए हैं। दूसरी ओर से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई है। पिछले महीने प्रधानमंत्री के लिए हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सुनक ने ट्रस के लघु बजट से आर्थिक संकट आने का पूर्वानुमान लगाया था और उन्हें अब 10 डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) के लिए मुफीद माना जा रहा है।

सट्टेबाजी संस्था ऑडचेकर के मुताबिक 42 वर्षीय सुनक 55 प्रतिशत पसंदीदा राय ले कर साथ सबसे आगे चल रहे हैं जबकि 29 प्रतिशत की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। तीसरे स्थान के लिए हाउस ऑफ कामन (संसद के निचले सदन)की नेता पेनी मोरडांट का नाम उभर रहा है जो पिछले नेतृत्व चुनाव में लिए संसदीय मतों के पहले चरण के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थीं।

सुनक को करीब 50 सांसदों का समर्थन

सुनक को खुले तौर पर समर्थन करने वाले करीब 50 सांसदों में शामिल डोमनिक राब ने ट्वीट किया, ‘मैं प्रधानमंत्री पद के लिए सुनक का समर्थन करता हूं। उनके पास ब्रिटिश लोगों की सेवा के लिए सरकार में बेहतरीन प्रतिभाओं को लाकर वित्तीय स्थिरता को बहाल करने, महंगाई को कम करने और कर कटौती और कंजर्वेटिव पार्टी को एकजुट रखने की योजना और विश्वसनीयता है।

कम से कम 100 सांसदों का समर्थन जरूरी

कंजर्वेटिव पार्टी के नियमों के मुताबिक प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए कम से कम 100 सांसदों का समर्थन होना चाहिए जिसकी मियाद सोमवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजे समाप्त हो रही है। ‘पार्टी गेट’ का सामना कर चुके जॉनसन के बारे में मानना है कि उनकी वापसी के लिए करीब 140 सांसद समर्थन कर रहे हैं।

Related posts

महालक्ष्मी ज्वैलर्स के नये शोरूम का उद्घाटन

Report Times

10 साल का छोटू खान जो तान छेड़कर लूट लेता है हर महफिल

Report Times

त्रिपुरा विधानसभा में हंगामा, विधायकों ने टेबल पर चढ़कर किया प्रदर्शन, हुई धक्का-मुक्की

Report Times

Leave a Comment