Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशल

डॉ से सऊदी अरब में नौकरी के बहाने ठगे 1 लाख 38 हजार रुपये

REPORT TIMES 

एक डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। डॉ. अबरार अली, अलवर के सानिया हॉस्पिटल में शिशु रोग विशेषज्ञ को सऊदी अरब के फैसल स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। डॉक्टर ने अब साइबर थाने में शिकायत की है। डॉ. अबरार अली मूलरूप से कोटा दादाबाड़ी के रहने वाले हैं। डॉ से 1 लाख 38 हजार रुपए ठगे गए हैं।

डॉक्टर ने बताया कि वर्तमान में वह अलवर के रणजीत नगर में रहता है और सानिया हॉस्पिटल में काम करता है। 9 मार्च को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया और रियाद में सऊदी अरब के फसल स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नौकरी की पेशकश की गई। इंटरव्यू के लिए यूपीआई के माध्यम से 5500 रुपये देने की बात की। रुपए यूपीआई से भेजे गए थे। इंटरव्यू के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई। इसके बाद 13 मार्च से अलग-अलग बहाने कर रुपये मांगा गया। पांच बार में मैंने यूपीआई के माध्यम से कुल 1 लाख 38 हजार 400 रुपए भेजे। इसके बाद मैंने जॉब ऑफर लेटर मांगा तो कहा कहा कि दो या तीन दिन में आ जाएगा। इसके बाद भी जॉब लेटर नहीं आया। आखिर में रुपये की मांग फिर से होने लगी। बाद में संदेह हुआ कि यह सब फर्जीवाड़ा है। पुलिस जांच शुरू कर दी है।

Related posts

झुंझुनूं एसपी को मिली सीएम से शाबाशी

Report Times

सिरोही पुलिस ने पकड़ी गुजरात जा रही शराब की खेप

Report Times

इस शख्स की हत्या से बदला जयपुर में श्मशान का फॉर्मेट, अब बिना 5 ID नहीं होगा दाह संस्कार

Report Times

Leave a Comment