Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल, हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ीं, दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

REPORT TIMES 

दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव  कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए जाते थे। हमने वो बेड़ियां तोड़ी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम सबका साथ, सबका विकास विश्वास के आधार थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री शाम के वक्त अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण कर मंदिर निर्माण का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले अयोध्या में प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम अयोध्या के डीएनए में हैं।

श्री राम लला के दर्शन और फिर भगवान राम का राज्याभिषेक करने का ये सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है। यह दीपावली ऐसे समय आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। देश को दिवाली की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम की संकल्प शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी

पीएम मोदी ने कहा राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए राम भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो ये मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं। पीएम मोदी ने अयोध्यावासियों से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में अयोध्या स्वच्छ और यहां के लोगों का व्यवहार अच्छा हो यह यहां के लोगों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कितना अच्छा हो कि अयोध्या के नागरिकों का व्यवहार भी अपने आप में मानक बने।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अयोध्या विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही थी। पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठते थे। आज अयोध्या के विकास पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा- राम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार थे।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, विचारों, अपने शासन और अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं।

Related posts

भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा एक्शन, ऑयल इंडिया के अधिकारी को किया अरेस्ट

Report Times

बॉम्बे HC से राहत के बाद भी मुश्किल में वानखेड़े, शाहरुख की मैनेजर करेगी विस्फोट

Report Times

सांप्रदायिक संघर्ष का शिकार केवल एक समुदाय नहीं होता, मणिपुर हिंसा पर बोला सुप्रीम कोर्ट

Report Times

Leave a Comment