Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

9 बेटियों के बाप ने बिन्दौरी निकाल बढाया बेटी का मान

REPORT TIMES
चिड़ावा।  शहर के वार्ड 38 निवासी निवासी केशव शर्मा व सीमा देवी ने शादी से पहले बेटी निशा को बेटे की तरह घोड़ी पर बैठकर धूमधाम से बिन्दौरी निकाली।
खास बात ये है कि बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बेटे जैसा अहसास कराने का फैसला मजदूरी कर घर चलाने वाले केशव शर्मा ने इसलिए लिया ताकि बेटियों को कभी ये ना लगे कि उनका पिता उनको किसी भी मायने में बेटों से कम मानता है। रविदास मंदिर के पास मकान से बिन्दौरी रवाना हुई।
जिसमें निशा की बहने, परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार भी इस दौरान गाजे बाजे से निकली बिन्दौरी में नाचकर खुशी मनाते नजर आए। बेटी निशा ने भी इस तरह शादी से पहले अदभुत सम्मान देने के लिए परिजनों का आभार जताया और कहा कि ऐसा सम्मान हर बेटी को मिलना चाहिए।

Related posts

पुलिस की शहर में सख्ती, डीएसपी की अगुवाई में ए श्रेणी की नाकाबंदी 

Report Times

‘भामाशाह सेंटर राजे सरकार की बड़ी उपलब्धि थी’ क्यों गहलोत ने वसुंधरा की तारीफ में कसीदे पढ़े

Report Times

सूरजगढ़ की शाह हवेली प्रकरण में हाईकोर्ट की टिप्पणी:जांच अधिकारी पेश होकर बताएं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की?

Report Times

Leave a Comment