Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम के आदेश पर हो रहा शहर में चिन्हीकरण

REPORT TIMES 
चिड़ावा.नगरपालिका क्षेत्र में सौंदर्यकरण को लेकर जल्द ही प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। जिसके लिए नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण चिह्नित किए जा रहे हैं। अधिशाषी अधिकारी जुबेर खान के निर्देश पर शुक्रवार को विवेकानंद चौक से कबूतर खाना बस स्टैंड तक दुकानों-मकानों के आगे अतिक्रमण और सीढिय़ां लगाने तक की दूरी की मार्किंग की गई।
अतिक्रमण के दायरे में आने वाली जगह पर लाल रंग के क्रॉस और सीढ़ियों की दूरी के पीली पट्टी लगाई गई। जेईएन नवीन सैनी, एसआई नरेंद्रसिंह शेखावत, ड्राफ्टमैन नरेंद्र, जमादार विनोद कुमार की देखरेख में जगमाल राणा, नरेश राव, राजेंद्रसिंह, सुंदरलाल, सुनील श्योराण, दिनेश सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र मीणा ने मार्किंग की।
गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर गत दिनों एसडीएम संदीप चौधरी की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में बैठक रखी गई थी। जिसमें एसडीएम चौधरी ने व्यापारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया था। जिसमें नगरपालिका को अतिक्रमण के दायरे में आने वाली दुकानों-प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे।

Related posts

सावन के पहले सोमवार यह पांच राशि वाले होंगे मालामाल, बन रहा है अत्यंत शुभ योग

Report Times

शिक्षक दिवस पर मदन दिलावर का बड़ा तोहफा, छात्रों के लिए ‘ऑन डिमांड परीक्षा’ शुरू, अब फेल होने का डर हुआ खत्म!

Report Times

चिड़ावा : आजाद की पुस्तक चिड़ावा के प्रमुख दर्शनीय मन्दिर का विमोचन

Report Times

Leave a Comment