Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

गुजरात से पहले दिल्ली का होगा फैसला, MCD चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

REPORT TIMES

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी के 250 वार्ड में चुनाव होंगे। चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 7 नवंबर को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। 16 नवंबर को नामांकन की जांच होगी। 19 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली का सेमीफाइनल कहे जाने वाले एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी। 7 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुल 250 में से 42 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 21 सीटों को एससी समुदाय की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस तरह महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। एमसीडी चुनाव में 1.46 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 213 मतदाताओं की उम्र 100 वर्ष से अधिक है। कुल 13 हजार 665 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

दिल्ली चुनाव आयुक्त ने कहा कि तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। लाउड स्पीकर पर 10 बजे रात से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। 68 स्थानों पर नामांकन होंगे। चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा पहले 5.57 लाख थी जिसे बढ़ाकर 8 लाख किया गया है।

विजय देव ने कहा कि निगम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी करना उनकी प्राथमिकता है और इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी।

Related posts

ट्रेन के साथ पहुंची खुशियां:प्रयागराज एक्सप्रेस को चिड़ावा में सांसद ने दिखाई हरी झंडी, लोगों ने मुंह मीठा कराकर जताई खुशी

Report Times

घर में चल रही थी बारात के स्वागत की तैयारी, ब्यूटीपार्लर से प्रेमी का हाथ थाम कर फरार हो गई दुल्हन

Report Times

हाथरस की गुलाल की धमाल : चिड़ावा में हाथरस की गुलाल की डिमांड

Report Times

Leave a Comment