Report Times
latestOtherक्राइमजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में SP के नाम पर धोखाधड़ी की बड़ी साजिश , इंस्टाग्राम आईडी हैक कर मांगे हजारों रुपए

REPORT TIMES 

दौसा  राजस्थान में आईएएस – आईपीएस और नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर हैंकर की नजर है। लगातार ऐसे मामले में सामने आ रहे हैं, जिसमें उनके अकाउंट को हैक कर या फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। ताजा मामला दौसा जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर ग्रामीण एसपी अनिल कयाल की इंस्टाग्राम आईडी हैकर कर ली गई है और उस आईडी से पैसे की डिमांड की जा रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ कि जब सुबह करीब 9 बजे दौसा निवासी रोशन जोशी के पास जोधपुर ग्रामीण एसपी अनिल कयाल की इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया।

बताया जा रहा है कि हैकर ने रोशन से कुछ देर चैटिंग करने के बाद 12 हजार रुपए की डिमांड की। इस दौरान हैकर ने फोन पे और गूगल पे करने के लिए नंबर भी डालें। इसके बाद जब रोशन हैकर की स्थिति को भांप गया तो उन्होंने तत्काल पूरे मामले की जानकारी जोधपुर ग्रामीण एसपी अनिल कयाल तक पहुंचाई। फिलहाल जोधपुर ग्रामीण एसपी अनिल कयाल अपने स्तर पर इस पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।

आईपीएस अनिल कयाल रहे चुके हैं दौसा के एडिशनल SP
गौरतलब है कि आईपीएस अनिल कयाल पूर्व में दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे थे। अब उन्हें राजस्थान के पुलिस महकमे ने जोधपुर ग्रामीण एसपी के तौर पर तैनात किया है। अनिल कयाल से पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगों से पैसों की डिमांड करने के लिए हैकर्स चर्चित आईएएस टीना डाबी, मंत्री सुभाष गर्ग, मंत्री सालेह मोहम्मद और राजस्थान पुलिस के पूर्व मुखिया डीजीपी एम एल लाठर जैसे नामों का इस्तेमाल कर चुके हैं।

Related posts

सरपंच के बेटे ने किया नाबालिग से रेप, लड़की के 8 माह की गर्भवती होने पर खुला राज

Report Times

दस हजार एफपीओ बनाने का टारगेट हुआ पूरा

Report Times

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण पर आसमान में दिखेगा शैतान धूमकेतु के साथ अद्भुत नजारा, अमेरिका में हो रही विशेष तैयारियां

Report Times

Leave a Comment