Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजस्थान

सरपंच के बेटे ने किया नाबालिग से रेप, लड़की के 8 माह की गर्भवती होने पर खुला राज

REPORT TIMES

राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गांव में सरपंच के 40 वर्षीय बेटे द्वारा कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। लड़की के आठ माह की गर्भवती होने के बाद परिवार को इस घटना का पता चला। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिंधरी थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान घमंडा राम (40) के रूप में हुई है।

सिंधरी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता साइंस की छात्रा है और बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरपंच के बेटे आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार किया और सामाजिक बदनामी और आरोपी द्वारा दी गई धमकी के कारण उसने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने कहा कि घटना तब सामने आई जब लड़की ने अपने शरीर में बदलाव देखा और अपनी मां के साथ घटना साझा की; वह आठ माह की गर्भवती पाई गई।

पीड़िता में बहुत अधिक शारीरिक परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहे थे, जिसके कारण परिवार में किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया या पता नहीं चला, लेकिन चूंकि वह एक विज्ञान की छात्रा है, इसलिए लड़की ने शारीरिक परिवर्तनों को महसूस किया और परिवार के सदस्यों को इस बारे में बताया, इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया था और मेडिकल टेस्ट किया गया था। पीड़िता को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की का धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया जाएगा।

परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया है कि लगभग सात-आठ महीने पहले जब पीड़िता अपने स्कूल से वापस लौट रही थी तो आरोपी घमंडा राम ने उसे घर छोड़े की बात कहकर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को देखकर यह पता लगाना मुश्किल है कि वह गर्भवती है, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की है।

Related posts

खाटूश्यामजी में जन्माष्टमी 2025: बाबा श्याम के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कन्हैया मित्तल के भजनों से बंधेगा समां

Report Times

चिड़ावा में निकली एक किलोमीटर लंबी रैली : भारत माता की झांकियों और जयकारों से बना राष्ट्रभक्ति का माहौल

Report Times

जिसका मन नहीं लग रहा, वो अपना रास्ता तय करें’ इशारों में कटारिया का वसुंधरा पर निशाना

Report Times

Leave a Comment