Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

REPORT TIMES 

जयपुर, 21 नवंबर (भाषा) राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। रविवार रात को राज्य के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विभाग के मुताबिक, रविवार को रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, चूरू में 6.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.0 डिग्री, भीलवाड़ा, नागौर व फलौदी में 9.2 डिग्री, पिलानी व संगरिया में 9.5 डिग्री, माउंट आबू में 9.6 डिग्री और अलवर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूतनतम तापमान क्रमश: 26.6 डिग्री व 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है।

 

Related posts

हनुमान बेनीवाल के बाद अब पायलट के करीबी नेता लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को जान का खतरा, QRT कमांडो की तैनाती

Report Times

”आपकी सरकार की नाकामी है’ नीरज के परिवार ने भाजपा नेताओं से कहा- “यहां सिक्योरिटी लगा कर क्या करेंगे”

Report Times

डोलिया गांव10 दिन से खौफ में है, रात होते ही पैंथर दस्तक 9 शिकार कर चुका

Report Times

Leave a Comment