Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

खेतों में बिना बाधा के दिन में बिजली देने की मांग : अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से दिया गया ज्ञापन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चिड़ावा और हीरवा में किसान संगठन अखिल भारतीय किसान सभा के संयोजन में धरना दिया गया और एवीवीएनएल मुख्य अभियंता के नाम ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में किसानों सिंचाई के लिए बिजली रात की बजाय दिन में देने, पूरे वोल्टेज और बिना ट्रिपिंग के सप्लाई देने की मांग रखी है।
वहीं जिन किसानों ने डिमांड नोटिस जमा करवा दिया है, उनको तत्काल बिजली कनेक्शन देने व पिचानवा गांव के बीच से गुजर रही 11 केवी लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है। किसान सभा जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला के नेतृत्व में ज्ञापन चिड़ावा बिजली विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान  जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला की अगुवाई में शेर सिंह कलाल, राम चन्द्र पिलोद, महावीर सिंह महरिया, राकेश कुमार सहित किसान मौजूद रहे।

Related posts

प्रधान से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर, चुनाव से पहले सीपी जोशी को इसलिए सौंपी जिम्मेदारी

Report Times

Stock market: शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव को राहुल गांधी ने बताया घोटाला, JPC जांच की मांग की

Report Times

कार ने बाइक को टक्कर मारी:दो घायल, हवा में उछले बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Report Times

Leave a Comment