Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

न्यायिक कर्मचारी मेहरा की मौत की जांच की मांग की, राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरना शुरू

REPORT TIMES 
चिड़ावा। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर चिड़ावा कोर्ट मुख्यालय पर मृतक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत की निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता करणी सिंह शेखावत ने की। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी न्यायिक कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश पर है। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी।
तब तक कर्मचारी गण अवकाश पर रहेंगे। चिड़ावा मुख्यालय पर स्थापित दोनों ही न्यायालयों में कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ। धरने पर कर्मचारी नटवर सिंह, संजय गोयल, मनीषा, विनोद देवी, रघुवीर सिंह राजपूत, शुभम खींची, गौरव, रतनसिंह, मनोज मीणा, गौतम कोक्चा, कृष्णचंद शर्मा, कृष्ण दाधीच, सुरेश, अंजू आदि उपस्थित रहे। अभिभाषक संघ ने भी धरने को समर्थन दिया है।

Related posts

राखी  प्रतियोगिता का आयोजन

Report Times

Reservation: राजस्थान में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने पर मचे बवाल पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, बोले- बेटों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर देगी सरकार

Report Times

सात मामले पर एसडीएम ने की सुनवाई

Report Times

Leave a Comment