Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

चिड़ावा महोत्सव की तैयारियां शुरू : ईओ जुबेर खान ने लिया आयोजन स्थल का जायजा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में नगरपालिका की ओर से पहली बार आयोजित किए जा रहे चिड़ावा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शहर के नगर संत के रूप में पूरे शेखावाटी सहित देश में विख्यात संत परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर महोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा हैं।
इस मौके पर बावलिया बाबा समाधि स्थल के पीछे खाली मैदान में आयोजन को लेकर टैंट और डेकोरेशन का कार्य शुरू हो चुका है। ईओ जुबेर खान आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था में जुटे कारीगरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जेईएन नवीन सैनी ने रास्तों और बेरीकेटिंग आदि को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्मिकों को व्यवस्था में कोई कोताही ना बरतने की हिदायत दी। इस दौरान राजकुमार शर्मा, दीपक जांगिड़ सहित नगरपालिका कार्मिक और गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

अब यहां नहीं चलेगा 2000 रुपये का नोट, आज से हो गया बंद

Report Times

कल से बंद रहेंगे राजस्थान में पेट्रोल पंप:आज रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए हड़ताल, सचिवालय का करेंगे घेराव

Report Times

उदयपुर में 4 बच्चों की पानी में डूबने से मौत: बारिश से भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे

Report Times

Leave a Comment