Report Times
Entertainmentlatestटॉप न्यूज़

आलिया संजय भंसाली के प्रोजेक्ट पर शुरू करेंगी काम, मां बनने के बाद पहली शूटिंग

आलिया

आलिया भट्ट ने सेट पर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें पिछले कई दिनों से जिम और योगा सेंटर्स के बाहर स्पॉट किया गया है। अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही रॉकी और रानी की लव स्टोरी की शूटिंग शुरू कर सकती हैं और इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगी।

आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म के 12 से 15 गाने रिकॉर्ड हो चुके हैं। लेकिन आलिया के किरदार की पटकथा में कुछ और संगीत की भी गुंजाइश है, जिसके लिए अभिनेत्री ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

कहा जा रहा है कि फिल्म ‘बैजू बावरा’ साल 1952 में रिलीज हुई थी। यह शास्त्रीय, संगीतमय ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। प्रसिद्ध संगीतकार बैजू बावरा के जीवन पर आधारित यह फिल्म अकबर के शासनकाल के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि बैजू बावरा संगीत सम्राट तानसेन से अपने पिता की मृत्यु का बदला लेना चाहता है, जो अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक था। हालांकि, फिल्म की कहानी और बैजू बावरा पर प्रचलित किंवदंती के बीच कई अंतर हैं। फिल्म में भारत भूषण और अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री मीना कुमारी मुख्य भूमिकाओं में थे।

संजय लील भंसाली के साथ पहले भी कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि बैजू बावरा के साथ आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली दूसरी बार काम करने जा रहे हैं। इससे पहले आलिया संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने गंगूबाई की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से काफी सराहना मिली और उन्होंने कई पुरस्कार जीते। उनकी यह फिल्म इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं मेकर्स अपनी फिल्म की बाफ्टा में एंट्री के लिए कैंपेन भी चला रहे हैं।

Related posts

साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा मुंबई में वरुण धवन के साथ हुई स्पॉट

Report Times

Drinks for Summer: तेज गर्मी से न हों परेशान, इन ड्रिंक्स से बुझाएं अपनी प्यास

Report Times

पंचायत समिति की बैठक में उठे काफी समस्याओं से जुड़े मुद्दे : प्रधान से अधिकारियों को सही जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Report Times

Leave a Comment