Report Times
latestOtherअलवरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानसीकरस्पेशल

राजस्थान में चरम पर पहुंची ठंड, 22 जिलों में शीतलहर; 19 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत

REPORT TIMES 

राजस्थान में हाड़ जमा देने वाली जबरदस्त ठंड का प्रकोप लगातार जाकी है जहां सूबे के कई इलाकों में प्रचंड ठंड से न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी का सितम अभी कुछ दिन और देखने को मिलेगा जहां अभी दो-तीन दिनों और कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह राजस्थान में सर्दी और शीतलहर का इस सीजन का पीक है जहां 19 जनवरी के बाद ठंड का असर कम होता चला जाएगा. बता दें कि उत्तर भारत के मौसम में होने वाले बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों से राजस्थान समेत मध्य भारत में आने वाली बर्फीली हवाएं रुकने के कारण पारा चढेगा जिससे सर्दी का असर कम हो जाएगा. वहीं इधर मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 जिलों में शीतलहर और अति शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही सीकर के फतेहपुर कस्बे में एक बार फिर पारा लुढ़ककर माइनस 4.5 पर पहुंच गया.

अगले 2 दिन शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 5 शहरों में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है जहां चूरू का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में -2 डिग्री, करौली में -1.4 और चित्तौड़गढ़ में -1.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अलवर और भीलवाड़ा में पारा शून्य डिग्री तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक राज्य में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर जिले में ठंड का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है.

बादल छाए रहने की संभावना

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 और 19 जनवरी को अधिकांश स्थानों पर बादल छाए भी रह सकते हैं और इसके बाद भीषण शीतलहर की स्थिति से कुछ राहत मिल सकती है. वहीं ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जयपुर में स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है जिसके बाद अब स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोला जाएगा.

Related posts

भारत ने 2028 में COP33 की मेजबानी का रखा प्रस्ताव, पीएम बोले- टेक्नोलॉजी शेयर करें अमीर देश

Report Times

कोटा: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से आ रही स्कूल वैन और कार में जोरदार टक्कर, 11 बच्चे घायल; अस्पताल में भर्ती

Report Times

जब सीटिंग CM को गिरफ्तार कर सकते हैं तो फिर राहुल को क्यों नहीं… नेशनल हेराल्ड केस पर बोली AAP

Report Times

Leave a Comment