Report Times
politics

बिहार: क्या जेडीयू को लगेगा झटका? उपेंद्र कुशवाहा और BJP नेताओं की मुलाकात से सियासी गलियारों में चर्चा

शुक्रवार को बिहार बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, संजय टाइगर, बीजेपी नेता योगेंद्र पासवान ने दिल्ली की एम्स में जदयू नेता और पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। भाजपा नेताओं के साथ उपेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात ने सियासी पारा बढ़ा दिया है. इस मुलाकात के बाद चर्चा हो रही है कि उपेंद्र कुशवाहा अब नीतीश कुमार का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में हैं. बता दें कि, कुशवाहा को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है,

बिहार में हो सकता है सियासी उलटफेर 

मीडिया सूत्रो के मुताबिक, जदयू में अपनी उपेक्षा को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा हाल बौखलाए हुए हैं, ऐसे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब बीजेपी नेताओं से उनकी मुलाकात के यह आशंका जताई जा रही है बिहार में जल्द ही बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है. उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी आरएलएसपी का जदयू में विलय किया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें जेडीयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी बनाया था। परंतु अब दिल्ली एम्स में उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी नेतओं की मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कुशवाहा अगर बीजेपी में शामिल होते है तो उन्हे एनडीए सरकार या महागठबंधन सरकार में मंत्री या डिप्टी सीएम का पद उन्हें मिल सकता है, हालाकि ऐसा नहीं है।

यह केवल औपचारिक मुलाकात थी: प्रेम रंजन पटेल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद बीजेपी के नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि, ये केवल एक औपचारिक मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा भाजपा और एनडीए के पुराने सहयोगी रहे हैं, वे एम्प में भर्ती है इसलिए उनका कुशल क्षेम पूछने भाजपा के नेता गए थे। हालाकिं इस मुलाकात के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल गरमाया है।

Related posts

अखिलेश के बोल : उत्तर प्रदेश के थाने बन गए हैं भ्रष्टाचार का अड्डा

Report Times

राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बयान

Report Times

खरगे द्वारा महाराष्ट्र में जारी किया घोषणा पत्र जाने वादों में क्या-क्या है

Report Times

Leave a Comment