Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

विवेकानन्द चौक में सीआई यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे को दी सलामी, तिरंगे रंग में रंगा विवेकानन्द चौक

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में बड़ा आयोजन हुआ। राष्ट्रवादी संगठन श्री विवेकानन्द मित्र परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रभक्ति की परंपरा के चार साल पूरे होने पर सीआई इंद्रप्रकाश यादव ने तय समय पर बिगुलवादन के मध्य तिरंगा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान ध्वजारोहण के तुरंत बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान सीआई इंद्रप्रकाश यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के गणतंत्र को मजबूत करने में विवेकानन्द मित्र परिषद चार साल से राष्ट्रीय भावना जन जन पहुंचाने का प्रकल्प चला रही है,

जो कि सभी के लिए प्रेरणादायक है। दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित प्रभुशरण तिवाड़ी ने कहा कि इस तरह के संगठन समाज को ना केवल जागृत करते हैं बल्कि राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रहे हैं। इस दौरान सेंट विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली सजाई। इस मौके पर एएसआई ओमप्रकाश नरूका, रोहिताश्व महला, मनोज मान, जयराम स्वामी, महेश शर्मा धन्ना, संजय दाधीच, चंद्रमौलि पचरंगीय, बालकृष्ण चौरासिया, रमाकांत फतेहपुरिया, महेंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, संदीप गुप्ता, बैजनाथ मोदी, रमेश मराठा, प्रियदर्शन जोशी, रमेश कोटवाल, कमलकांत पुजारी, कुलदीप भगेरिया, महेंद्र मोदी, सुनील सिद्दड़, सौरभ चौरासिया, संजय डालमिया, सुरेश डालमिया, रमेश स्वामी, संदीप फतेहपुरिया, राजहंस शर्मा, मनोज जसरपुरिया सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

Men’s Health: कद्दू के बीज का सेवन करने से दूर होंगी पुरुषों की ये समस्याएं, ऐसे करें डाइट में शामिल

Report Times

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी गहलोत सरकार, CM गिरदावरी करने के दिए निर्देश

Report Times

IPL 2022: विराट कोहली को अगले साल दोबारा बनाया जा सकता है टीम का कप्तान, अश्विन ने बताई वजह

Report Times

Leave a Comment