Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पानी कनेक्शन को लेकर फिर हुआ विवाद, गाड़ी से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे वार्डवासी

REPORT TIMES
चिड़ावा । शहर के वार्ड 27 में पीछे से कनोरिया कॉम्पलेक्स की दुकानों में कनेक्शन लेने के मामले में एक बार फिर विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज जलदाय विभाग के कर्मचारी कनेक्शन के लिए आए लेकिन मोहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए कनेक्शन करने से रोक दिया। जिसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी आदित्य मिश्रा मौके पर पहुंचे और कनेक्शन करने देने की बात कही। लेकिन वार्डवासियों ने कनेक्शन नहीं करने दिया। जिसके बाद मिश्रा पुलिस को सूचना दी।
जिस पर सीआई इंद्रप्रकाश यादव मौके पर जाब्ते के साथ पहुंचे। वहीं पार्षद निरंजन लाल सैनी मौके पर पहुंचे और गलत कार्य करने पर विरोध की चेतावनी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझाइश की गई। सीआई ने एसडीएम से परमिशन मिलने पर ही कनेक्शन करने की बात कही।
इसी दौरान एसडीएम से मिलने जा रहे वार्डवासियों पर अज्ञात व्यक्ति ने कैम्पर चढ़ाकर मारने का प्रयास भी किया। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति है। वार्डवासी कनेक्शन नहीं करने देने की बात पर और दुकानदार कनेक्शन करने की बात पर अड़ा हुआ है।

Related posts

बेमौसम बरसात! दिल्ली में येलो अलर्ट, हिमाचल, राजस्थान और केरल में तीन दिन बारिश, केदारनाथ यात्रा पर रोक

Report Times

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट भवन का उद्घाटन

Report Times

चिड़ावा : 100 साल पहले बना था ये शिवालय

Report Times

Leave a Comment