Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

बिना हेलमेट वाहन चालकों के काटे चालान : विशेष अभियान के तहत समझाइश भी की

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों पर पुलिस ने आज कार्रवाई की। डीएसपी सुरेश शर्मा और सीआई इंद्रप्रकाश यादव के निर्देश पर विवेकानंद चौक में पुलिस ने करीब दस वाहनों के तुरंत चालान काटे।
वहीं इस दौरान करीब सौ से ज्यादा दुपहिया चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से महिलाओं को समझाया गया। अधिक सवारियां ले जा रहे वाहन चालकों से भी समझाइश की। वहीं भविष्य में हेलमेट लगाकर ही निकलने की शपथ भी वाहन चालकों को दिलाई गई। इस दौरान राजवीर, श्रवण, अमीलाल सहित पुलिसकर्मी कार्रवाई में जुटे रहे।

Related posts

दो साल से घर पर खड़ी बाइक, पुलिस ने काटा चालान

Report Times

एक परिवार पर थी कमान… आदमपुर की हार से फिर शैलजा VS हुड्डा, कांग्रेस में संग्राम

Report Times

दस हजार एफपीओ बनाने का टारगेट हुआ पूरा

Report Times

Leave a Comment