Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमस्पेशलहिमाचल प्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…हिमाचल में भारी बर्फबारी से 216 सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद

REPORT TIMES 

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी हिमपात हुआ है, जिसकी वजह से मकान और इमारतें बर्फ की सफेद चादर की ढक गई है. प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 216 सड़कें सड़कें बंद हो गई और कुछ क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है. बता दें मनाली लेह नेशनल हाईवे तीन बर्फबारी तथा हिमस्खलन होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है.वहीं पांगी किलाड़ हाईवे और दारचा शिंकुला मार्ग हिमस्खलन होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है. काजा सड़क नेशनल हाईवे-505 ग्रांफू से काजा तथा समदो से लोसर भी सभी प्रकार के वाहनों एंट्री बंद कर दी गई है.

पर्यटकों को दी गई ये हिदायत

वहां के स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी हिदायत दी गई है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा न करें. अटल टनल के साउथ पोर्टल, धुंधी में 37 सेंमी, सोलंगनाला में 25 सेंमी और पलचान में 20 सेंमी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई.

मौसम विभाग के अनुसार शानिवार को भी मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. जबकि रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है. बता दें मौसम बदलने के कारण कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

इन मार्गों पर आवाजाही बंद

अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा सहित पूरी लाहौल घाटी में बर्फ की मोटी परत जम गई है. अटल टनल से सभी तरह के वाहनों के लिए एंट्री बंद कर दी गई है. जबकि पांगी में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है.कुफरी में हल्के फाहे और नारकंडा-खड़ापत्थर में बर्फबारी हुई है.प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने के आदेश दिए हैं. आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव ने कहा कि हिमखंड गिरने से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है.

Related posts

कपड़े की दुकान में ऊपर से घुसे चोर : करीब 9 हजार रुपए और डीवीआर चुरा ले गए, एक ही तरीके से तीसरी वारदात

Report Times

चिड़ावा : अनिल शर्मा बने सनातन संघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रचारक

Report Times

पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर रेड, राजनीतिक चंदे के लिए बनाई पार्टी… 3 साल में 271 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन

Report Times

Leave a Comment