Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

कल्याण राय मंदिर में हुआ अमृतवाणी पाठ : अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन, सैकड़ों लोगों किया प्रसाद ग्रहण

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के नगर सेठ के रूप में प्रसिद्ध कल्याण राय मंदिर में राम लक्ष्मण जानकी और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना महोत्सव के आखिरी दिन शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ का विधिवत समापन हुआ। वहीं इसके बाद अमृतवाणी पाठ किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर महंत नीलकंठ पुजारी,
पवन पुजारी, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शंभुदयाल पुजारी, अशोक पुजारी, हीरालाल पुजारी,श्याम सुंदर पुजारी, कमलकांत पुजारी, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, श्रवण पारीक, रतनलाल पुजारी, रणछोड़ पुजारी, रविंद्र पुजारी, महेश शर्मा धन्ना, रविकांत पुजारी, विनीत पुजारी, राहुल, संजय दाधीच, संदीप हिम्मतरामका, उमाकांत डालमिया, कैलाश चंद्र फतेहपुरिया, मनोज फतेहपुरिया, अशोक जोशी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कल्याण प्रभु, राम दरबार, शिवालय,बावलिया बाबा, साईं नाथ और बालाजी महाराज की मूर्तियों का फूलों से विशेष श्रृंगार भी किया गया।

Related posts

कैसे बदलेगा भारत का Rural India? बजट में निर्मला ने किए ये बड़े ऐलान

Report Times

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की कोविड की तैयारियों की समीक्षा ग्रेडेड रेस्पॉन्स सिस्टम तैयार करने के निर्देश कोविड प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित

Report Times

नौकरी नहीं तो क्या हुआ…पैसा कमाने वालों पर भारी पड़े बेरोजगार

Report Times

Leave a Comment