Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

कल्याण राय मंदिर में हुआ अमृतवाणी पाठ : अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन, सैकड़ों लोगों किया प्रसाद ग्रहण

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के नगर सेठ के रूप में प्रसिद्ध कल्याण राय मंदिर में राम लक्ष्मण जानकी और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना महोत्सव के आखिरी दिन शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ का विधिवत समापन हुआ। वहीं इसके बाद अमृतवाणी पाठ किया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर महंत नीलकंठ पुजारी,
पवन पुजारी, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शंभुदयाल पुजारी, अशोक पुजारी, हीरालाल पुजारी,श्याम सुंदर पुजारी, कमलकांत पुजारी, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, श्रवण पारीक, रतनलाल पुजारी, रणछोड़ पुजारी, रविंद्र पुजारी, महेश शर्मा धन्ना, रविकांत पुजारी, विनीत पुजारी, राहुल, संजय दाधीच, संदीप हिम्मतरामका, उमाकांत डालमिया, कैलाश चंद्र फतेहपुरिया, मनोज फतेहपुरिया, अशोक जोशी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कल्याण प्रभु, राम दरबार, शिवालय,बावलिया बाबा, साईं नाथ और बालाजी महाराज की मूर्तियों का फूलों से विशेष श्रृंगार भी किया गया।

Related posts

डूंगरपुर में मिला विस्फोटक धौलपुर की फैक्ट्री से अजमेर भेजा गया, कैसे पहुंचा? जांच में जुटी पुलिस

Report Times

इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती, अधिकारियों के उड़े होश

Report Times

सांसदों के निलंबन की आग राज्यों में पहुंची; केरल में कल राजभवन के आगे प्रदर्शन, राजस्थान में भी विरोध

Report Times

Leave a Comment