Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलस्वागत

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री गुर्जर का किया स्वागत : गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में किया अभी से चुनावों में जुटने का आह्वान

REPORT TIMES 

चिड़ावा। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर शुक्रवार को चिड़ावा आई। इस दौरान उनका बाईपास रोड पर स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप फागना और जिला महामंत्री विकास कस्वा के नेतृत्व में माला पहनाकर और मोमेंटो भेंटकर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय मंत्री को रामसिंह गेट ने शॉल ओढ़ाई।

राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और क्षेत्र के बारे में विस्तार से राजनीतिक चर्चा की। उन्होंने कार्यकताओं से अभी से चुनावों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की एससी एसटी सीटों पर विशेष फोकस है। ऐसे में पिलानी की सीट पर कार्यकर्ताओं को काफी मेहनत करनी होगी। सभी के साथ से ही चुनाव जीता जाएगा और क्षेत्र का विकास हो सकेगा। इस दौरान हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष मिंटू जी लांबा, संजय सैनी, अनिल डांगी , उमाकांत शर्मा , धर्मेंद्र हिंदू , दीपक बडेसरा , सौरभ डूडी, विक्की राठौड़, विक्रम लांबा , दीपक सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर : जेल में कैदियों को कॉरोना होने की याचिका पर सुनवाई कल

Report Times

साइबर सुरक्षा संदेश से उकताए लोग, खटक रही कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज

Report Times

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इंडियन कोस्ट गार्ड पेपर में नकल कराने वाले गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार, 10 से 15 लाख रुपए में करते थे सौदा, रिमोट एक्सेस के माध्यम से करवाते थे पेपर सॉल्व

Report Times

Leave a Comment