REPORT TIMES : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज आजकल लोगों को खटकने लगी है. साइबर सुरक्षा पर अलख जगाने के लिए हरेक कॉल से पहले जोड़ी गई उनकी आवाज वाली कॉलर ट्यून का हाल कोविड से बचाव के संदेश जैसा हो गया है. कितनी भी इमरजेंसी क्यों ना हो, 40 सेकेंड तक आवाज को झेलना ही पड़ेगा. भले ही कुछ ही पलों में कोई किसी बड़े संकट से घिरने वाला क्यों ना हो, उदाहरण के तौर पर 32 सेकेंड में टेकऑफ कर एअर इंडिया का विमान धराशायी हो गया और 241 लोगों की जान चली गई.

निहितार्थ ये है कि मुसीबत की घड़ी में अगर किसी को कॉल करें तो पहले बच्चन साहेब की आवाज आपके लिए कोफ्त का सबब बनेगी. यही वजह है कि देशभर में पसंद की जाने वाली आवाज को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर ऐतराज जता रहे हैं.


