Report Times
latestOtherकार्रवाईगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

रिश्वत केस में बचने के लिए Ex आयकर अधिकारी ने नदी में फेंका फोन, CBI ने किया अरेस्ट

REPORT TIMES

गुजरात में 30 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में आयकर विभाग के एक पूर्व सहायक आयुक्त केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आयुक्त ने साल 2022 में गुजरात के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (ACB) से बचने में अपने अधिकारी की मदद की. आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को नदी में फेंक दिया गया था.इस मामले में सीबीआई ने सोनार टेक्नोलॉजी से सबूत बरामद किया, जिसमें दो मोबाइल भी शामिल थे. इन्ही मोबाइल फोन को इनकम टैक्स विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त विवेक जौहरी ने साबरमती नदी में फेंक दिया था.

नदी से मोबाइल फोन बरामद

सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक गोताखोरों और सोनार टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल को बरामद करने की कोशिश की जा रही थी, जिसमें सफलता मिल गई. उन्होंने बताया कि विवेक जौहरी को 12 अक्टूबर 2022 को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में अरेस्ट किया गया था.

एडिशनल कमिश्नर करनानी की भागने में मदद

जौहरी पर आरोप है कि आईटी के तत्कालीन असिस्टेंट कमिश्नर ने चार अक्टूबर, 2022 को गुजरात एसीबी की कार्रवाई के दौरान हंगामा किया और एडिशनल कमिश्नर संतोष करनानी को ऑफिस से भागने में मदद की. इसके अलावा करनानी ने एसीबी से बचने से पहले जौहरी को दो मोबाइल फोन दिये थे. वहीं जौहरी ने करनानी के कहने पर उन दोनों को साबरमती नदी में फेंक दिया था.

Related posts

3 राज्यों में NIA की बड़ी कार्रवाई, होटल हाईवे किंग पर फायरिंग मामले में खालिस्तानी साजिश का खुलासा

Report Times

एसपी ने किया चिड़ावा पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण, शहर में चोरियों को रोकने के लिए दिए गश्त बढाने के निर्देश

Report Times

शुक्रवार के दिन इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा धनलाभ

Report Times

Leave a Comment