Report Times
latestOtherआरोपटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM अशोक गहलोत को कहा ‘रावण’, गहलोत ने किया पलटवार

REPORT TIMES 

लोकसभा 2024 चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारों में बोल बिगड़ने शुरू हो चुके हैं. बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष के कर्नाटक में दिए बयान के बाद अब बीजेपी नेता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कहा है. चित्तौड़गढ़ में जन आक्रोश रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में अगर राम राज्य की स्थापना करनी है तो राजनीति के रावण अशोक गहलोत की विदाई करनी होगी.

अब इसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी ने ट्वीट कर विरोध जताया है. सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी ने ट्वीट में लिखा कि शेखावत का यह बयान अशोक गहलोत के साथ पूरे राजस्थान प्रदेश का अपमान है. उन्होंने लिखा कि जो सीएम को प्यार और सम्मान देते हैं उनका भी अपमान है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस पर आपत्ति जताई और एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप राम हैं तो उनसा मर्यादा भी दिखाओ.

Related posts

कोटा में चलती रोडवेज़ बस में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिखे काले बादल, 50 लोग सवार थे

Report Times

राजस्थान में धीमा हुआ बारिश दौर, पारा 40 डिग्री: आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते तक एक्टिव रहेगा मानसून..!!

Report Times

पेट्रोल पंप पहुंची स्कूल की छात्राओं से मनचलों ने की छेड़छाड़, भड़के ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई, एक को किया पुलिस के हवाले

Report Times

Leave a Comment