Report Times
Otherक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

चार साल पहले हुई चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

चिड़ावा।संजय दाधीच
चिड़ावा। चिड़ावा शहर के पास सुलताना में वार्ड 10 के एक मकान से नगदी व जेवरात चोरी के मामले में सुलताना पुलिस ने एक आरोपी नयाबास निवासी लाला राम उर्फ़ लाल मीणा को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बालिका स्कूल के पास वार्ड दस में माताप्रसाद शर्मा के घर पर 29 जनवरी 2018 को रात्रि में चोरों ने घर में घुसकर घर का सामान बिखेर दिया और अलमारी से करीब 36 तोला सोना, 750 ग्राम चांदी के जेवरात सहित एलसीडी, टीवी, कपड़े, स्टील व ताम्बे के बर्तन और एक लाख 95 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पहले ही छह आरोपियों कृष्ण कुमार, विक्रम मीणा, कैलाश उर्फ़ कालू, महेश उर्फ़ बालम, जितेंद्र उर्फ़ चोलिया व मुकेश कुमार सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने झुंझुनूं से प्रोटक्शन वारंट पर लाला राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related posts

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज ; 5 स्टूडेंट को हिरासत में लिया

Report Times

सरसों ऑयल गिरावट देखने को मिली।

Report Times

शादी की सालगिरह मना रहा था गैंगस्टर शरद मोहोल, गैंग के लोगों ने कर दी हत्या

Report Times

Leave a Comment