Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरकार्रवाईचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

शहरी रोजगार योजना में लगे श्रमिकों ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

REPORT TIMES

चिड़ावा .इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में लगी महिला श्रमिकों ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से कार्य समय बदलवाने और काटी गई मजदूरी दिलवाने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में बताया कि योजना में लगे श्रमिकों के लिए कार्य का समय सुबह छह से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया हुआ है। सुबह का समय जल्दी होने के कारण अधिकतर श्रमिक समय पर कार्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रही।

जिससे श्रमिकों की अनुपस्थिति लगाई जा रही है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। महिला श्रमिक घर का कामकाज निबटाने के बाद कार्य स्थल पर पहुंची। जहां कुछ देरी हो गई। जिस कारण मैट ने अनुपस्थिति लगा। जिसके बाद श्रमिक नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। जहां पालिकाध्यक्ष सैनी को समस्या से अवगत करवाया। श्रमिकों ने ज्ञापन भी सौंपा। पालिकाध्यक्ष सैनी ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रीना देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, पूजा, उषा देवी, कैला देवी, सुप्यार, लक्ष्मी देवी, जमना देवी, रतनी, पायल, शारदा देवी, सरोज, सुगना देवी, झुमा देवी, कविता, प्रेम देवी, कमला देवी, राधा, ममता देवी, संगीता, उगा देवी, मोहनी आदि शामिल थीं।

Related posts

सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ फोटो डालने पर एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार उपलब्द करवाने वाला एक बाल अपचारी निरुद्ध

Report Times

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में माथापच्ची, रेस में ये नाम हैं सबसे आगे

Report Times

एक साथ छह दुकानों में चोरों की सेंधमारी, चार दुकानों से लाखों की चोरी

Report Times

Leave a Comment