Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

अब हेलमेट न पहनने वालों की नहीं है खैर, ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में काटे 52 हजार से अधिक चालान

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान में यातायात पुलिस ने शनिवार को हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ एक खास अभियान चलाया जिसमें 50 हजार से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से शनिवार को दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक दिवसीय अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाते हुए चालान किया गया. इस अभियान में पुलिस ने शनिवार दोपहर दो बजे तक हेलमेट नहीं लगाने वाले 52,550 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना ठोका है. वहीं इस अभियान के दौरान आला अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया और शहर के कई इलाकों का दौरा भी किया. बता दें कि प्रदेश की यातायात पुलिस की ओर से किए गए इस प्रयास के तहत यह खास अभियान चलाया गया जिसमें शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चालान काटे गए. इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना था. यातायात के एडीजी वीके सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वालों से जुर्माना लिया गया.

प्रदेश भर में चला खास अभियान

इस अभियान की जानकारी देते हुए यातायात पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत 52 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया है जहां जयपुर कमिश्नरेट में 6000 चालान काटे गए.वहीं इसके अलावा अजमेर रेंज में 4492, कोटा में 4299, उदयपुर में 7069, जोधपुर में 7222, जयपुर रेंज में 9285, भरतपुर रेंज में 6970, आयुक्तालय जयपुर में 3640 और जयपुर ट्रैफिक में 2359, जोधपुर ट्रैफिक में 1187 और बीकानेर रेंज में 6106 चालान काटे गए जहां सभी दोपहिया वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया.

सड़क दुर्घटनाएं कम करने की कवायद

इसके अलावा यातायात पुलिस विभाग की ओर से पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए गए इस अभियान की काफी सराहना की और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मई महीने में अचानक से सड़क हादसों में काफी बढ़ोतरी हो जाती है जिसके चलते इस अभियान की जरूरत महसूस हो रही थी और इन दुर्घटनाओं में कमी लाने की कोशिश की जा रही है.

Related posts

कोविन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित, सरकार ने डेटा लीक पर दी सफाई

Report Times

ड्राइवर का बेटा निकला ‘किडनैपर’, मांगी 2 करोड़ की फिरौती; पुलिस की वर्दी पहन किया था अपहरण

Report Times

राजस्थान: इंडिया गठबंधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Report Times

Leave a Comment