Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

विश्व कल्याण को लेकर हुआ विशेष पूजन, हवन में दी आहुतियां, आज होगी शिव परिवार की स्थापना

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित शिव हनुमान मंदिर में शिव परिवार स्थापना महोत्सव के तहत आज सुबह भगवान का विशेष पूजन विद्वान पंडितों के सानिध्य में हुआ। इसके बाद शिव परिवार को मंत्रोच्चार के मध्य शायनाधिवास कराया गया।  कल सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
वहीं इसके बाद मंत्रोच्चार मध्य विद्वतजनों द्वारा शिव परिवार की स्थापना की जाएगी। वार्ड निवासी राजेंद्र सैनी ने बताया कि यह 17 मई से महोत्सव चल रहा है।   आज रात्रि में चंचल नाथ टीले के महंत ओम नाथ महाराज एवं उनके शिष्य अभय नाथ के सानिध्य में भजन संध्या  का आयोजन होगा।  आयोजन के तहत शिव परिवार  प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद का महाभोग लगाया जाएगा। जिसके बाद भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

Related posts

12 जुलाई तक अपनी प्रिय राशि में रहेंगे शनि देव, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धनलाभ और तरक्की के जबरदस्त आसार

Report Times

एमडीएस यूनिवर्सिटी में ABVP का हंगामा, गेट का कांच तोड़ा; पुल‍िस से धक्‍का-मुक्‍की

Report Times

राजस्थान: दांत का दर्द और बेहोशी का इंजेक्शन, डॉक्टर ने महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप

Report Times

Leave a Comment