Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसीकरसोशल-वायरलस्पेशल

खाटूश्यामजी मंदिर की फेसबुक आईडी फिर हुई हैक: प्रोफाइल फोटो को हटाकर पेज पर 2 अश्लील फोटो लगाए

REPORT TIMES

7 दिन में दूसरी बार सीकर के खाटूश्याम जी मंदिर का फेसबुक पेज हैक हो गया है। हैकर ने इस बार फेसबुक पेज की स्टोरी पर दो अश्लील फोटो लगाए हैं। इसके अलावा पेज की प्रोफाइल फोटो हटा दी है। फिलहाल मंदिर कमेटी की आईटी टीम इसे ठीक करने में लगी है। इससे पहले बुधवार रात को भी पेज हैक हुआ था। उस दौरान भी हैकर ने स्टोरी पर ही अश्लील फोटो पोस्ट किया था। जिसके बाद मंदिर कमेटी ने सीबीआई में इसकी शिकायत भी की गई थी। मंदिर कमेटी का कहना है कि फिलहाल पेज को आईटी टीम देख रही है। जल्दी से ठीक कर दिया जाएगा। वहीं एक बार फिर साइबर सेल जयपुर और सीबीआई में इसकी शिकायत की गई है।

आपको बता दें कि मंदिर कमेटी का ऑफिशियल पेज फेसबुक पर खाटू श्याम जी ( श्याम बाबा) ने नाम से है। जिस पर करीब 9.50 लाख लाइक और करीब 9.70 लाख फॉलोअर्स है। इसी के जरिए मंदिर कमेटी द्वारा जारी सूचनाएं, खाटूश्याम बाबा की श्रृंगार की तस्वीरें,लाइव आरती आमजन तक प्रसारित की जाती है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ JEN ने छुए पैर…अब गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Report Times

तोला गुर्जर के हत्यारों को फांसी देने की मांग, देवसेना ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

Report Times

3000 रुपये में सालभर 200 टोल फ्री यात्रा, FASTag एनुअल पास स्कीम की शुरुआत हुई

Report Times

Leave a Comment