Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

खेतड़ी रोड पर मोटर पार्ट्स की दुकान में चोरी:सीसीटीवी में कैद वारदात, चार चोरों ने की वारदात

REPORT TIMES 

चिड़ावा के खेतड़ी रोड पर मोटर पार्ट्स की एक दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात की। सुबह साढ़े तीन बजे चोर एक गाड़ी में कबूतर खाना की तरफ से आए और गाड़ी से उतरते हुए शटर को खींच कर अंदर एंट्री की। चोरों को गल्ले में पड़े 1500 रुपए चुरा लिए।

इसके बाद चोर वापस गाड़ी में बैठकर सिंघाना की ओर चले गए। आस पास के दुकानदारों सुबह जब शटर उखड़ा हुआ देखा तो दुकानदार पुष्करलाल सैनी को सूचना दी। सूचना मिलने पर दुकानदार जब दुकान पर आया तो शटर उखड़ा हुआ मिला। दुकान का गल्ला चेक किया तो गल्ले में रखे रुपए गायब मिले।

इसके बाद सूचना पर नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलबीर चावला मौके पर पहुंचे। उन्होंने सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए। जिसमें एक कार दुकान के सामने रुकी और उसमें कुछ युवक तोलिए से मुंह ढके उतरते नजर आ रहे हैं। इन सभी ने मिलकर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद वे गाड़ी से ही फरार हो गए। चावला ने कहा कि चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, कहा- राजस्थान में 1 लाख 88 हजार सरकारी पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन

Report Times

हैं तैयार हम… चंद्रयान 3 लिखेगा सफलता की कहानी, यज्ञ-हवन कर हो रही जीत की तैयारी

Report Times

आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित संभाल चुकी हैं राजधानी की कमान

Report Times

Leave a Comment