Report Times
latestOtherकरियरगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमस्पेशल

सड़क पर तबाही-घरों में पानी-मुश्किल में जिंदगी, तूफान की रिपोर्ट

REPORT TIMES 

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में तबाही मची हुई है. फिलहाल ये राजस्थान में एंट्री ले चुका है लेकिन गुजरात के कई हिस्सों में इसका असर अभी भी देखा जा सकता है. कच्छ से लेकर द्वारका तक कई इलाकों में तबाही के निशान देखे जा सकते हैं. भारी बारिश और तेज हवा के चलते जगह-जगह पेड़ गिर रहे हैं. 300 से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए हैं. 900 से ज्यादा गांवों में बिजली की समस्या पैदा हो गई है. तूफानी हवाओं के चलते विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो हो गई है.कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और इमारतों के अंदर पानी भर गया है. ऐसे में लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अब तक एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

कई जिंदगियां अब भी बाढ़ में फंसी नजर आ रही हैं, उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. देखिए टीवी9 भारतवर्ष की ग्राउंड रिपोर्टबुधवार शाम से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है. हालांकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें डटी हुई है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रही हैं.तूफानी बारिश के चलते कई कच्चे घरों की छत तक उड़ गई है. कई गाड़ियों पर पेड़ गिर गए हैं. कई इलाकों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई है.तूफान से सबसे ज्यादा तबाही निचले इलाकों में देखने को मिल रही है. यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ रहा है. उधर जिन रास्तों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे हैं, उन्हें क्लियर करने का काम जारी है.

Related posts

बीसीएमओ ने मनाई गाँधी जयंती

Report Times

शेखावाटी यूनिवर्सिटी के यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप:ABVP ने रजिस्ट्रार का किया घेराव, बोले- हर 10 में 8 स्टूडेंट्स को किया फेल

Report Times

वसुंधरा राजे और भजनलाल शर्मा की गुप्त मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार या कुछ और?

Report Times

Leave a Comment