Report Times
latestOtherकरियरखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

REPORT TIMES
चिड़ावा। राज्य क्रीडा परिषद के तत्वावधान में 15 दिवसीय बालक वर्ग का ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर (12 से 18 वर्षीय) स्टेशन रोड स्थित डालमिया खेलकूद परिसर में शुरू हुआ। सचिव बिजारणियां ने बताया कि शिविर का समापन 30 जून 23 को होगा। जिसमें 22 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
खिलाड़ियों को प्रतिदिन सुबह-शाम चार घंटे तक फुटबॉल के गुर सिखाए जाएंगे।
शिविर का विधिवत शुभारंभ डालमिया शिक्षा समिति के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव महेंद्र बिजारणियां और जितेंद्र कुमार ने किया।  शिविर के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सौरभ कुमार, राहुल गिरधर, अमित सैनी, रामकुमार, प्रदीप मेचू आदि मौजूद थे। जिलास्तरीय शिविर में कोच महेंद्र बिजारणियां और अमित चौहान प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Related posts

बरसों से चुप बैठा जर्मनी अचानक F-35 लड़ाकू विमान क्यों खरीद रहा, रूस से टेंशन का असर तो नहीं?

Report Times

चुनावी उत्सुकता के बीच वसुंधरा राजे को लेकर कौतूहल, क्या प्लान बना रही हैं महारानी?

Report Times

श्रीलंका में राजनीतिक हालात एक बाद फिर बिगड़ गया

Report Times

Leave a Comment