Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

अमृतवाणी पाठ में उमड़ी श्रद्धा, केवलदास मंदिर में हुआ आयोजन

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के विवेकानंद चौक स्थित केवलदास मंदिर में सामूहिक अमृतवाणी पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर महंत जयराम स्वामी और जगदीश सोनी के सानिध्य में अमृतवाणी पाठ किया गया। पाठ के प्रारंभ में ज्योत प्रज्वलित की गई। सभी ने ज्योत ली और मंगल कामनाएं की।  मुख्य यजमान रमेश सुमन स्वामी ने भगवान की तस्वीरों की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुभाष पांडे, नरेंद्र गिरधर, अजय बागड़ी, रामचंद्र शर्मा, अनिल टेलर, श्री हरि नाम प्रभात फेरी के देवानंद चौधरी, संदीप हिम्मतरामका, मनोज फतेहपुरिया,
संदीप फतेहपुरिया, राजेश डालमिया, मुकेश शर्मा, इंद्र सुरजगढ़िया, हुक्मीचंद लांबीवाला, राजकुमार रिसपाल, पवन शर्मा, रेखा हिम्मतरामका, ऋतु गुप्ता, रश्मि, कांता बाछुका, मंजू मालानी, सरोज श्राफ, ऋतु, अंजू शर्मा, सरिता भूकर, कविता, संगीता, सुधा डालमिया, स्वाति, शालिनी गुप्ता, पूजा गोयल, बबिता सोनी, दिव्या सुलतानिया, ममता उदयपुरिया, शर्मिला भीमराजका, संतोष जाजू, टीना शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन महा आरती से हुआ। महंत जयराम स्वामी के सानिध्य में श्री राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान जी के गर्मभगृह में महा आरती हुई। पुष्पांजलि के बाद भगवान को प्रसाद समर्पित कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related posts

जल्द ही सत्र शुरू होगा इन बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में: विभागीय प्रमोशन से लेंगे 7 नए नर्सिंग कॉलेजों की फैकल्टी, अब तक RPSC करती थी भर्ती

Report Times

CBI जांच के लिए हूं तैयार…’सवाल के बदले कैश’ आरोप पर महुआ मोइत्रा का जवाब

Report Times

Leave a Comment