Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसीकरस्पेशल

3 लाख के करीब सोलर प्लेट चुराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार:चोरी किए माल के साथ ढाबे के पास बैठे थे तीनों, सामान भी जब्त

REPORT TIMES 

सीकर की नेछवा थाना पुलिस ने 4 दिन पहले खेत से सोलर प्लेट सहित अन्य सामान चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चुराए हुए माल के साथ ढाबे के पास बैठे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।नेछवा कार्यवाहक थानाधिकारी अनुज डाल ( RPS) ने बताया कि 26 जून को बाबूलाल जाट निवासी मेडतियों की ढाणी तन जेवलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके खेत में 34 सोलर प्लेट लगी हुई थी। जिसमें से 20 सोलर प्लेट, स्टार्टर और अन्य सामान चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि लोसल नेछवा रोड पर एक ढाबे के पास संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेश कुमार मेघवाल (26),विकास कुमार मेघवाल (23) बलबीर मेघवाल (19) बैठे मिले। तीनों की निशानदेही पर गाड़ी में रखा चुराया हुआ सामान भी मिला। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

पंचायत समिति में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर दिया प्रशिक्षण

Report Times

पुलवामा में फिर से सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला 1 जवान शहीद

Report Times

प्रेग्नेंसी में स्टंट सीन कर रही हैं गौहर खान, कहा- मैं काम करती रहूंगी…

Report Times

Leave a Comment