Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविरोध प्रदर्शनस्पेशल

पानी नहीं आने से पांच वार्ड के लोग परेशान : जेईएन को दिया ज्ञापन, दो दिन में समस्या समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। बारिश के मौसम में भी शहर के काफी वार्डों में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है। ताजा मामला शहर की चौधरी कॉलोनी के पांच वार्डों का है। शहर के वार्ड 10, 11, 14,15 और 18 में चौधरी कॉलोनी में सामुदायिक भवन के पास स्थित पानी की टंकी और मावंडिया की ढाणी से सप्लाई होती है। लेकिन इन वार्डों में काफी दिनों से पेयजल ठीक से सप्लाई नहीं हो रहा। जिसके कारण लोगों को टैंकर मंगवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया ने बताया कि काफी बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बुधवार को वार्डों के लोग एकत्र होकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए समस्या को लेकर जेईएन आदित्य मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने जेईएन को जल्द ही समस्या का समाधान न करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।  इस दौरान सतवीर मेचू, माल सिंह, उमराव सिंह, हवा सिंह, संत कुमार, गुगनराम, सांवरमल, बनवारीलाल, धर्मपाल, हजारीलाल, सीताराम, केदार, रामकिशन, अमरसिंह, कुलदीप, मीरसिंह, रजनीश, रमेश, हजारीलाल, धर्मपाल, मुख्तयार सिंह, निहाल, बस्तीराम, नीरज, हेमकरण, विद्याधर, बंटी, भीम सिंह सहित काफी वार्डवासी मौजूद रहे।

Related posts

हिट एंड रन कानून का विरोध, दूसरे दिन भी देशभर में हड़ताल; पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत

Report Times

महपालवास मर्डर मामले व मशहूर पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रु की रंगदारी मांगने का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Report Times

धंधे के फेर में अंधे हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, सऊदी में खूंखार ‘आतंकवादी’ से मुलाकात की

Report Times

Leave a Comment